EPFO Interest Date: केंद्र सरकार करने वाली है ये फैसला, 6.5 करोड़ लोगों के खाते में आएगा पैसा

 प्राइवेट सेक्टर (Pvt Sector) में नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों को जल्द ही ईपीएफओ (EPFO) से तोहफा मिलने वाला है. दरअसल पीएफ पर मिलने वाला ब्याज (Interest Rate on PF) कम होने के चलते इसे दिसंबर से पहले ही क्रेडिट किया जा सकता है. अभी सिर्फ वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की मुहर लगने की देरी है. चूंकि अभी पीएफ पर 43 साल में सबसे कम ब्याज मिल रहा है, तो जल्दी ही वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल जाने की उम्मीद की जा रही है. इसके बाद कभी भी ईपीएफओ के मेंबर्स के पीएफ खाते (PF Account) में ब्याज क्रेडिट किया जा सकता है.




खबरों के अनुसार, सरकार अगले महीने के अंत तक यानी 30 जून से पहले कभी भी पीएफ खाताधारकों को ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है. वहीं कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि ईपीएफओ दशहरा-दीपावली के फेस्टिव सीजन से पहले ब्याज का पैसा क्रेडिट कर सकता है. हालांकि, अभी इस बारे में न तो ईपीएफओ की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है, न ही सरकार ने कोई ऐलान किया है. आम तौर पर साल के अंत में पीएफ का ब्याज क्रेडिट किया जाता है. इस बार ब्याज कम होने के चलते उम्मीद की जा रही है कि ईपीएफओ क्रेडिट करने के लिए दिसंबर तक का इंतजार नहीं करेगा. इससे ईपीएफओ के साढ़े छह करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा.


अभी पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर है. ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए पीएफ के ब्याज की दर 8.1 फीसदी तय किया है. यह 1977-78 के बाद पीएफ पर ब्याज की सबसे कम दर है. इससे पहले 2020-21 में पीएफ पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था. फिस्कल ईयर 2020-21 में पीएफ के ब्याज की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इससे ठीक एक साल पहले 2019-20 में इस ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था.


ईपीएफओ पीएफ खाताधारकों के खाते में जमा हुए पैसे को कई जगहों पर इन्वेस्ट करता है. इस इन्वेस्टमेंट से होने वाली कमाई के एक हिस्से को ब्याज के रूप में खाताधारकों को दिया जाता है. अभी ईपीएफओ 85 फीसदी हिस्सा डेट ऑप्शंस में इन्वेस्ट करता है. इनमें सरकारी सिक्योरिटीज और बॉन्ड भी शामिल हैं. बाकी के 15 फीसदी हिस्से को ईटीएफ में लगाया जाता है. डेट और इक्विटी से हुई कमाई के आधार पर पीएफ का ब्याज तय किया जाता है.


Step by step instructions to really look at PF Balance: ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं. 'आवर सर्विसेज' के ड्रॉपडाउन से 'फॉर एम्पलॉइज' को सेलेक्ट करें. इसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें. अब यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें. पीएफ अकाउंट चुनें और उसे खोलते ही आपको बैलेंस दिख जाएगा. एसएमएस के माध्यम से बैलेंस चेक करने के लिए 7738299899 पर 'EPFOHO UAN ENG' टाइप कर मैसेज भेज दें. आपको रिप्लाई में बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. इनके अलावा उमंग ऐप से भी पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

Nucentix Keto Gummy - Scam Alert! Don’t Take Before Know This

Perfect 10 Skin Tag Remover AU & USA - World's No.1 Tag Remover Formula

keto Xplode Apple Gummies Germany - Read Full Realities!