चलने लगा Anand Mahindra का 'बुलडोजर', लेकिन क्यों बोले-करते हैं JCB का सम्मान

 महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्केट में अपना नया 'बुलडोजर' लॉन्च किया है. इसे लेकर Anand Mahindra ने जब ट्विटर पर न्यूज शेयर की, तो उन्हें यूजर्स के कई तरह के सवालों से जूझना पड़ा. इसी तरह के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, JCB का करते हैं 'सम्मान'!



देश में इन दिनों हर तरफ बस 'बुलडोजर' छाया हुआ है. अब Anand Mahindra भी अपना बुलडोजर लेकर आ गए हैं. जी हां, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया Backhoe Loader लॉन्च किया है, इसे आम बोलचाल में लोग बुलडोजर कहते हैं. महिंद्रा कंपनी अपने इस प्रोडक्ट पर दो-दो स्पेशल गारंटी दे रही है.


Mahindra Bulldozer दे सबसे ज्यादा माइलेज

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर अपनी कंपनी के बैकहो लोडर Mahindra Earthmaster BS4 का एक एड वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कंपनी ने दावा किया है कि उसका बैकहो लोडर प्रति लीटर डीजल के हिसाब से सबसे ज्यादा माइलेज देता है. साथ ही जबरदस्त परफॉर्मेंस भी. अगर किसी ग्राहक को ऐसा लगता है कि ये दावा सही नहीं है, तो कंपनी अपना बैकहो लोडर वापस ले लेगी.


मिलेगा 1,000 रुपये प्रतिदिन का मुआवजा

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने अपने बैकहो लोडर पर माइलेज के अलावा दूसरी गारंटी उसके मेंटिनेंस को लेकर दी है. कंपनी का दावा है कि अगर किसी ग्राहक का बैकहो लोडर खराब होकर बंद पड़ जाता है तो कंपनी 48 घंटे के अंदर उसे हर-हाल में दोबारा चालू करेगी. ऐसा नहीं होने पर ग्राहक को हर दिन 1,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.आनंद महिंद्रा बोले-करते हैं JCB का सम्मान

भारत में आम तौर पर बुलडोजर का पर्याय JCB मशीन होती है. इसी से जुड़े एक यूजर के सवाल पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि वो JCB का सम्मान करते हैं. साकिब मंसूर नाम के एक यूजर ने लिखा-इसे महिंद्रा बैकहो लोडर कहना ही बड़ा आत्मविश्वास का काम है, खासकर जब close to 100% टाइम इसे JCB ही कहा जाता है.इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा-कुछ नहीं, लेकिन हम JCB का सम्मान करते हैं और कैसे ये बैकहो लोडर का पर्याय बन गया. ये अपने आप में असाधारण अचीवमेंट है. लेकिन हमारा मानना है कि ग्राहक हमेशा च्वॉइस को वैल्यू देते हैं...

Comments

Popular posts from this blog

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies -Your Lift Sexual conjunction?

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies -Your Lift Sexual conjunction?

Nucentix Keto Gummy - Scam Alert! Don’t Take Before Know This